आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नाराज़गी

                
                                                         
                            तू नहीं आयेगा तो क्या हुआ
                                                                 
                            
फिर भी इन्तजार तेरा ही हर जनम में करते रहेंगे
इस जनम में हो जाओ उसी की जो तुम्हें प्यारा हो
अगले जनम में सिर्फ़ मेरे लिए आना
शिक़ायत मुझसे थी तो मेरी ही शिक़ायत करते
मेरे ज़ाम का ज़िक़्र क्यों छेड़ दिया
मेरी शिकायतों का फैलाव बस सिर्फ़ एक अल्फ़ाज़ था
तूने तो पूरी क़िताब ही लिख डाली
मुझे अब आइने पर भी इतवार न रहा
क्योंकि ये सिर्फ़ टूटना ही नहीं बल्कि चुभना भी जानते हैं
फूलों की भी दोस्ती अच्छी नहीं होती
क्योंकि ये तो अपनी दोस्ती सिर्फ़ कांटों से निभाना जानते हैं
तुझे लिखने से पहले ही लिखना छोड़ दिया मैंने
क्योंकि तेरे हर जिस्म की तारीफ़ लिखने में सात जनम भी कम पड़ जाएंगे
तुमने अपनी इक उंगली क्या उठाई
ज़माने भर की उंगलियां हम पर उठने लगी
हमारी शिकायतें तो तुमने ज़माने भर से कर दीं
पर हम से कब करोगे
अगर तुममें जीतने की ज़िद है
तो हममें भी हारने का हुनर है
माना कि तुम बहुत ही नायाब हो
तुम जैसा और कोई हो नहीं सकता इस धरा पर
पर तुम्हारा अंदाज़ ए बिछड़ना बहुत तड़पता है

हरिकेश यादव
काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर