आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हाय रे मानव ! हाय रे मानव !

                
                                                         
                            आज रो रही है संस्कृति मानव की मनुष्यता पर
                                                                 
                            
भीग रहा है उसका दामन मानव की दुर्बलता पर।
हाय रे मानव! हाय रे मानव ! तेरी अश्रुपूर्ण कहानी
लूटी जा रही है आज संस्कृति की जवानी ।
वासनाओं का वशीभूत होकर भुला रहा है संस्कृति
हाय रे मानव!हाय रे मानव! कैसी है ये तेरी कृति।
हंस रहा है आज मानव अपनी ही मूर्खता पर
रो रही है आज संस्कृति मानव की दुर्बलता पर ।
ईर्ष्या जनम गई है तेरे अन्दर लेकर दानव का अवतार
हाय रे मानव! हाय रे मानव ! क्यों कर रहा है तू अपनी संस्कृति का संहार ।
तू भूल गया अपने पूर्वजों को जिसने बनाया था यह विधान
वासनाओं की क टा र से क्यों का ट रहा है इसका मान ।
हरिकेश भी कर रहा है विलाप आज इसकी विह्वलता पर
रो रही है संस्कृति आज मानव की मनुष्यता पर ।

हरिकेश यादव , काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी ।



- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर