आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आंसू

                
                                                         
                            पढ़ने को आतुर था आंसू तेरे, रोते में चुम्बन लेकर
                                                                 
                            
लिपट-लिपट कर रोते थे , खुला गगन देख देख कर
दुःख क्या था तुझको, सुख दे कर मुझको ?
करूणा की इन बूंदों में,तुम पुकार रही थी किसको?

क्यों तुझको हार गए , तुझको पाकर ?
'हार'का आंसू अब छिपाएं , कहां जाकर?
न तुम हुए हमारे , न हम हुए हमारे आखिर हानि तुम्हारी
क्या है ? जब हम फिरते हैं मारे-मारे
आंसुओं का मेरे अब कोई मोल नहीं

कड़वाहट है जीवन में मेरे ,अब तेरे मीठे-मीठे बोल नहीं
मैं व्यर्थ प्रतीक्षा लेकर ,गिनता दिन सारे
अपलक आंखों से गिरते रहते हैं आंसू, कैसे हैं दुर्भाग्य हमारे?
भीगा-भीगा कर दूंगा आंसुओं से अपने , तुम्हारी राहों को
तड़प-तड़प कर लिखूंगा , तेरे हर गुनाहों को।

हरिकेश यादव, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर