आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मुझे थमा दो विष का प्याला

                
                                                         
                            शिव से संचालित
                                                                 
                            
हूं मैं भी ,
नहीं कहीं कोई
गड़बड़झाला
कर्मठता के हवन
कुंड से
मिला नहीं मुझे
अमृतवाला
मुझे थमा दो
विष का प्याला!
उससे, तुम से
खुद से
लड़ता रहा हूं
तम से
सदियों से
जीवन के उजास
में
क्या-क्या
मैं कर डाला
मुझे थमा दो
विष का प्याला!
मानवता के उपवन
से कुछ फूल
झड़ गए होंगे
खिलने से पहले
ही बेमौत
मर गए होंगे
मिटी नहीं है
अब तक
उनके क्षुधा
की ज्वाला
मुझे थमा दो
विष का प्याला !
भौतिक चीजे
नहीं तुम्हारी
तिनके की करते
रखवारी
आना-जाना बारी
बारी
सब के लिए
भी जीना सीखो
क्यों बने इतने
मतवाला?
मुझे थमा दो
विष का
प्याला !
आओ
मानवता का
पुनः नया
निर्माण करे
जन-जन के
मन में फिर
से नव स्फूर्ति
नव प्राण भरे
खुशी से झूमै
फिर मानवता
हर दिल से
छलकै प्रेम की
हाला
मुझे थमा दो
विष का प्याला !
-हंस नाथ यादव
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
45 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर