आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

देखें हम भी उस सूरत को

                
                                                         
                            (शेर)- इस तरह संवरना तेरा,और शर्माना ऐसे तेरा।
                                                                 
                            
बैठी हो छुपकर पर्दे में,और मुस्कराना उसमें तेरा।।
क्या नाम दूँ तुझको मैं, माहताब कहूँ या आफताब।
खास तुम होते वो, कि लिखता मैं अफसाना तेरा।।

देखें हम भी उस सूरत को, दिखने में मगर खूबसूरत हो।
तारीफ करें हम भी, मगर मोहब्बत की वह मूरत हो।।
देखें हम भी उस सूरत को------------------।।

ऐसे तो हजारों फूल हमें, राहों में मिले हैं खिले हुए।
इठलाते हुए आपस में उन्हें, देखा हैं बहुत बतियाते हुए।।
उनसे मुखातिब हम भी हो, उनकी मगर कुछ इज्जत हो।
देखें हम भी उस सूरत को--------------------।।
---------------------------------------------------------
(शेर)- कमसिन हो इतनी मगर, तुमको खबर यह भी नही।
जो ख्वाब तुम्हारे दिल में है, तस्वीर कहीं वो हम तो नहीं।।
----------------------------------------------------------
हम देख रहे हैं जिसकी तरफ, तस्वीर तेरी समझो नहीं।
कहते हैं जिसको मुमताज हम,तकदीर तेरी समझो नहीं।।
उसके हम भी दीवाने हो, उसकी मगर कोई जरुरत हो।
देखें हम भी उस सूरत को-------------------।।
----------------------------------------------------------
(शेर)- तू जिसको मेरा प्यार कहती है, वह प्यार किसी हुर्र से नहीं।
क्यों कुर्बान करुँ तुमपे यह दिल, मुझको प्यार तुमसे नहीं।।
--------------------------------------------------------
माना कि तुम खूबसूरत हो, दामन पवित्र इतना नहीं।
माने तुमको खुशबू- ए-वतन, ऐसा चमन तुम्हारा नहीं।।
चाहे वो माने खुद को बहार, लेकिन वो एक जन्नत हो।
देखें हम भी उस सूरत को-----------------।।

- शिक्षक एवं साहित्यकार-
गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर