आलू दम मसाला कम, घी डाला तो करे गमागम।
उसना चावल राशन का; खाकर हो गये दमादम।।
आलू है सब्जियों का राजा, आया है अमेरिका से।
आलू तरूआ, आलू भूजिया; लजीज हुए आलूबम।।
आलू चिप्स, आलू स्टिक्स; आलू के चोखे मजेदार।
आलू परांठे जायकेदार, जब होती बारिश है झमाझम।।
आलू सब्जी बड़ी प्यारी तो आलू चटनी होती है न्यारी।
आलू चिल्ली खाते खाते 'गिरिजा' आँखें हो जाएं नम।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X