हमेशा
चंदन की तरह,
होती है खुशियां ।
चंदन जो
माथे पर लगाओ,
तो दमकता है चेहरा ।।
चाहे अपने हों
या हों कोई पराये ।
उंगलियां
अपनी भी,
महक ही जाती है ।।
खुशियां,
वैसी ही बांटते रहें ।
महक इनकी
बढ़ती ही जायेगी ।।
- घनश्याम बैरागी
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X