शैल जैसा ले कर दृढ़संकल्प
ब्रह्मचारिणी जैसा तप का आचरण
करने वाली नारियों को नमन है
चंद्र के समान शीतलवान
कूष्मांडा के समान ऊर्जावान
स्कंदमाता जैसी मांतुल्य
नारियों को नमन है
कात्यानी जैसा शोक दूर
कालरात्रि जैसा अंधकार दूर
करने बाली नारियों को नमन है
गौरी जैसी उज्ज्वल
सिद्धि जैसा अलौकिक बल
धारण करने वाली नारियों को नमन है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X