नित निज आघातो- प्रतिघातों से, गया हार मैं अब था।
कहने को कुछ शेष नही था, सुनना ही बस संभव था ||
सुना कभी था ईश्वर भी है, करता जग में न्याय बराबर |
क्षीण धारणा हुई है पर भी, आस न छोड़ी है ता-पर ||
सीख यही कि सखे कभी भी, रहना मत तू भरमाया।
जंगल से जन निकल तो आया, जीना सीख न पाया ।।
जोड़ी – तोड़ी, तोड़ी – जोड़ी, है यह माला बारम्बार ।
गाँठे ज्यादा मोती कम हैं, अब न टूटे यही विचार ||
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X