आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

रे मनवा तू प्रबल प्रतापी बन।।

                
                                                         
                            *रे मनवा तू प्रबल प्रतापी बन, अंतर मन की गहन साधना का पुण्य प्रतापी बन।।*
                                                                 
                            

रे मनवा तू प्रबल प्रतापी बन,
कायरता छोड़, स्वयं का भाग्य विधाता बन।

भटक रहा क्यों द्वार-द्वार तू,
अपने भीतर झाँक, खुद को पहचान तू।

अंतर मन की गहन साधना का पुण्य प्रतापी बन,
मोह-माया छोड़, सत्य का अनुगामी बन।

जब-जब मन डोले, तू अडिग रहा है,
*इस अंतर्मन में गौरव का दीप जला है।*

तू ही शिव है, तू ही शक्ति है,
तुझमें ही छिपी, सृष्टि की भक्ति है।

कष्टों से मत डर, ये तो परीक्षा है,
इनको जीतकर ही, जीवन की समीक्षा है।

क्रोध को त्याग, प्रेम का सागर बन,
रे मनवा तू प्रबल प्रतापी बन।

ध्यान लगा, खुद को जान ले,
इस माया नगरी को तू पहचान ले।

*गौरव कहे, मन को जीत ले प्यारे,*
*फिर देख - सारा जहाँ जीतेगा तू सारे।*

अंतर मन की गहन साधना का पुण्य प्रतापी बन,
रे मनवा तू प्रबल प्रतापी बन।।
 - गौरव कुमार तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर