आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तुम पूर्णत्व हो सृष्टि का, हे नव-शक्ति विधात्री।

                
                                                         
                            हे स्त्री! आप साधारण नहीं हो,
                                                                 
                            
माँ भवानी सी भुजाएँ तुम्हारी,
वात्सल्यता श्री राधा सी है।

तुम नवदीप सृजन हो भारत का,
नित नव प्रसून प्रतिपादित हैं तुमसे।

*शैलपुत्री* सी अटल, हिम-शिखर सी दृढ़ तुम,
प्रथम शक्ति, प्रथम प्रणाम, धरा की धृति हो तुम।
*ब्रह्मचारिणी* सी तपस्विनी, ज्ञान-तप में लीन,
त्याग, संयम, साधना की परम प्रतीक प्रवीण।।

*चन्द्रघण्टा* सी निनादिनी, धर्म का शंख बजाती,
अर्धचन्द्र ललाट पर, दुष्टों को भय दिखलाती।
*कूष्माण्डा* हो तुम ही, ब्रह्माण्ड की सृजनकार,
तुम्हारी मंद मुस्कान से ही, होता नव संसार।।

*स्कन्दमाता* सी ममतामयी, पुत्र-वत्सल, स्नेह-धार,
तुम ही जननी, तुम ही पालन, तुम ही क्षमा अपार।
*कात्यायनी* हो रण-चण्डी, असुर-विनाशिनी भवानी,
तुम्हारी भुजाओं में ही तो, शक्ति अष्ट-भुजाधारिणी।।

*कालरात्रि* बनकर तुम, तमस का नाश करती,
भयावह काल को भी तुम, चरणों में दास करती।
*महागौरी* सी शुभ्र-वर्णा, करुणा-धवल प्रकाश,
तुम्हारे श्वेत आँचल में, गंगा का पावन हास।।

*सिद्धिदात्रि* हो अंतिम, सिद्धि, बुद्धि की दात्री,
तुम पूर्णत्व हो सृष्टि का, हे नव-शक्ति विधात्री।

हे स्त्री! तुम ही आदि हो, तुम ही अनन्त हो,
तुमसे ही भारत का, प्रत्येक पंत हो।
तुम नवदीप सृजन हो, हे शक्ति-स्वरूपिणि,
नित नव प्रसून तुमसे, हे राष्ट्र-निर्माण-रूपिणि।।
 - गौरव कुमार तिवारी 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर