आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैं हिंदी भाषी हूं

                
                                                         
                            मैं हिंदी भाषी हूँ
                                                                 
                            

भाषा नहीं,
राष्ट्र की आत्मा,
हिंदी मेरी कहलाती है।
मेरी मातृभाषा, मेरे जीवन में,
मुख्य भूमिका निभाती है।

देश के जनमानस में
सेतु-सा मार्ग बनाती है,
भाईचारा खूब बढ़ाती है,
दिलों को दिलों से मिलाती है।

प्राचीन सभ्यता का
आधुनिक युग में
तालमेल बखूबी बिठाती है।

स्वतंत्रता संग्राम में
देशभक्ति का संदेश
हर घर तक पहुँचाती है।

साहित्यकारों की कलम में
बनकर विचार बसती है,
समाज सुधार का मार्ग दिखाती,
राष्ट्र प्रेम का पाठ पढ़ाती है।

मेरी मातृभाषा, मेरे जीवन में,
मुख्य भूमिका निभाती है।

भाषा नहीं,
एकता की मिसाल,
हिंदी मेरी कहलाती है।
राष्ट्र निर्माण में
अहम भूमिका निभाती है।

गर्व से कहता हूँ—
मैं हिंदी भाषी हूँ,
राष्ट्र की आत्मा,
हिंदी मेरी कहलाती है।
– गौरव बघेल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर