आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सुकून क्या हैं?

                
                                                         
                            क्या सब पा लेना सुकून है?
                                                                 
                            
या सब खो देना।
या सब खो कर भी मुस्कुरा देना,
या सब होते हुए भी रो देना।

दिल की बातें अपनी कह देना,
या भीतर दिल में रख लेना।
बात-बात पर लड़ जाने वाले का,
अब हर बात पर चुप रहना।

जब दिल न लगे तो भी
उस ही जगह पर रहना,
जहाँ घुटन बहुत होती हो,
पर बता किसी को न देना।

दो बोल प्यार के सुन के,
घंटो तक उन्हें जपना,
या भूल प्यार के लफ्ज़ो को,
गुस्से भरी बातें रटना।

दिल को खाली करने के लिए सब कह देना,
या भरे दिल के साथ चुप रहना।
दिन भर बेवजह मुस्कुराते रहना,
या हँसी से नाता तोड़ देना।

आख़िर क्या है ?- दिल मार के जीते रहना
या एक दफ़ा में मर जाना।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 hour ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर