आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फिर वक़्त चलेगा, यादें धुंधली होंगी

                
                                                         
                            जिस दिन हम इस दुनिया से जाएँगे,
                                                                 
                            
सूरज फिर भी वैसे ही मुस्काएगा,
बाज़ार सजेंगे, सड़के चलेंगी,
ये संसार कहाँ हमारे लिए रुक पाएगा।

कुछ आँखें नम होंगी, कुछ दिल उदास होंगे,
कुछ अपनों के होंठों पर हमारे एहसास होंगे,
कोई तस्वीर देखकर इतना ही कह जाएगा—
इंसान बहुत अच्छा था… हमेशा याद आएगा।

फिर वक़्त चलेगा, यादें धुंधली होंगी,
हमारी बातें भी धीरे-धीरे कम होंगी,
जिन चीज़ों को हमने अपना समझकर सँभाला,
कल उन्हीं पर किसी और का हक़ होगा।

जिस नाम को बनाने में उम्र गुज़ार दी,
जिस पहचान के लिए हर खुशी वार दी,
एक दिन वही नाम किसी तस्वीर के नीचे होगा,
और अपना करा सब कुछ किसी और का होगा।

तो फिर घमंड कैसा, नाराज़गी कैसी?
ये दौड़ कैसी और ये बेचैनी कैसी?
जब एक दिन खाली हाथ ही जाना है,
तो क्यों न जीते-जी ये जीवन जी जाना है।

कुछ रिश्ते सँवार जाएँ, कुछ दिल जीत जाएँ,
किसी के चेहरे पर मुस्कान बन जाएँ,
क्योंकि एक दिन सब यहीं रह जाएगा…
बस हमारे कर्म और यादें साथ रह जाएँगी।
— ओमेन्द्र त्यागी महादेवपुरम
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर