आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

केवट प्रसंग

                
                                                         
                            वन वन भटक रहे थे राम
                                                                 
                            
और सीता सुकुमारी।
लक्ष्मण ने भी छोड़ी अवधपुरी
बने भाई सहचारी ।।

त्याग राजमहल के सुख सब
बन गए भगवा धारी ।
केवट हमको पार उतारो
विनती यही हमारी ।।

केवट सुनकर बोले प्रभु जी
न ऐसी बाते कीजो ।
सेवक का शीश धरा चरण में
अपनी सेवा में लीजो ।।

अवसर दीजो हे मेरे भगवन
जो पग लू आज पखार ।
गंगा जल से सींच लू चरणन
फिर उतरो नाव हमार ।।

धन्य हुई ये काठ की नैया
उतरे अवधबिहारी ।
सीता मैया संग बिराजे
लक्ष्मण करते रखवाली ।।

सरयू पार राम सिया यूं बोले
केवट मुदरी रख लो ।
और कुछ अब नही पास में
श्रम का अपने फल लो ।।

भीगी आंखे, गिरे चरण में
केवट संभल न पाए ।
रो रो के ये कहे प्रभु से
कैसी लीला करते हो रघुराई ।।

जीवन का उद्धार हो गया
जो प्रभु ने गले लगाया ।
धन्य हो गई पुश्तें मेरी
प्रभु सेवा का अवसर पाया ।।

मेरे पुरखों की हुई आज
धन्य भाग से मुक्ति ।
इतना भगवन मैं हुआ कृतज्ञ
धन्य हुई ये किश्ती।।

राम राम की रटन लगाए
केवट सुधबुध भूले ।
मां जानकी रहे हर्षाए
लक्ष्मण मन मन फूले।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर