होती हैं अन्तहीन
हमारी महत्वाकांक्षाएं
जीवन को जीतती हैं
हमारी विशेषताएं
जीवन यात्रा का
हर मार्ग हो सुगम
हो सीमित अगर
हमारी आवश्यकताएं
संबंधों की जीवंतता में
आवश्यक है
जो भी हों स्वयं से
हो हमारी अपेक्षाएं
- फ़ौज़िया नसीम शाद
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X