आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैं वर्तमान की नारी हूं

                
                                                         
                            मैं जन्म से पहले भी सताई, जन्म लिया इस जग में आई।
                                                                 
                            
सिलवटें देखीं माथे पर, सुने ताने फिर भी हर्षाई।
शोषण अत्याचार कष्ट भी झेला, भेदभाव का मिला झमेला।
खिलाफ खड़ी हर जुल्म के आगे, मैं परिवर्तनकारी हूं।
मैं वर्तमान की नारी हूं, मैं कई-कई पर भारी हूं।।
धरा से लेकर अम्बर तक, छोड़ी नहीं कोई कसर।
नासा इसरो में योगदान, पहुंचाया चांद पर चंद्रयान।
मैं पायलट बन यान उड़ाऊं, मैं एवरेस्ट पर तिरंगा फहराऊं।
मैं जूड़े कराटे रेल खेल में, रण कौशल में चिंगारी हूं।
मैं वर्तमान की नारी हूं, मैं कई-कई पर भारी हूं।।
मैं राजनीति जासूसी में, मैं आगे कानाफूसी में।
अनोखा मेरा है बलिदान, हर क्षेत्र में है योगदान।
मैं अब नहीं हाथ की कठपुतली, फिर भी अपनों पर बलिहारी हूं।
मां बहन कहीं ममता बनकर, हर घर की जिम्मेदारी हूं।
मैं वर्तमान की नारी हूं, मैं कई-कई पर भारी हूं।।
मैं पन्ना धाय हांडी रानी, मैं गार्गी अपाला नांगोली।
मैं विश्वआरा घोषा सिकता, मैं सावित्री मैं भीमाबाई।
मैं मायावती इन्दिरा सोनिया, मैं अहिल्या रमा जीजाबाई।
मैं फूलन देवी इस युग की, अकेली अन्याय पर भारी हूं।
मैं वर्तमान की नारी हूं, मैं कई-कई पर भारी हूं।।
मैं हजरत महल उषा मेहता, मैं अरुणिमा टेरेसा झलकारी।
मैं एलिजाबेथ कमला हैरिस, मैं कस्तूरबा लक्ष्मीबाई।
मैं द्रौपदी मुर्मू अनुप्रिया, मैं हिमादास मैं सुप्रिया।
मैं एंजेला मार्केल सरोजिनी नायडू, मैं मैरीकॉम चंदा कोचर।
मैं सीता मंदोदरी पांचाली, हर युग में पालनहारी हूं।
मैं वर्तमान की नारी हूं, मैं कई-कई पर भारी हूं।।
मैं साइना नेहवाल सानिया मिर्जा, मैं मीरा कुमार रानी दुर्गा।
मैं दिव्या भारती भीकाजी कामा, मैं काजोल मिशेल ओबामा।
मैं एनी बेसेंट बछेंद्री पाल, मैं किरण बेदी टीना डाबी।
मैं निर्मला रीता सुषमा स्वराज, मैं लता की प्रिय किलकारी हूं।
मैं वर्तमान की नारी हूं, मैं कई-कई पर भारी हूं।।
सौंदर्य उद्योग फिल्म जगत, ना क्षेत्र कोई अछूता है।
बिन मेरे तुम ध्यान रखो, हर एक किरदार झूठा है।
मैं संगिनी साथी मित्र भी, मैं आधे की हकदार हूं।
दुष्यन्त कुमार की कलम से नारी, सबला है, भविष्य की तैयारी है।
यह वर्तमान की नारी है, यह अकेले सब पर भारी है।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर