योग दिवस
नित-प्रतिदिन जो करता योग
रहती उसकी काया निरोग ।
रोग-ब्याधि कभी निकट न आए
योग क्रिया को जो अपनाए।
योगासन की दिनचर्या जिसने अपनाई
दवा की उसके जीवन से होय बिदाई।
योग ने रोग से मुक्ति दिलाई
स्वस्थ जीवन की कला सिखाई।
योग का हमारा इतिहास पुराना
इसका लोहा दुनिया ने माना।
आओ हम सब योग अपनाएं
इस दुनिया को स्वस्थ बनाएं।
दिनेश यादव
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X