पिता की आंखों में मैंने अपना ख्वा़ब देखा था
धुंधली राहों में चमकता एक आफ़ताब देखा था
बिन कहे पूरी कर देते थे वो मेरी ख्वाइ़शें
उनके दिल में धड़कते हुए अपना जज़्बात देखा था।
पिता जी मुसीबत से नहीं घबराते थे
मुश्किलों में भी वो मुस्कुराते थे
परिवार की खुशियों के लिए वह
ग़म के हरेक आंसू आंखों में छुपा जाते थे।
पिता जी आज भी मेरे आस-पास रहते हैं
दिन में धूप और रात में तारे बन चमकते हैं
मैं आगे बढ़ता जाता हूं जिंदगी की राहों पर
पिता जी खुशबू बन उन राहों में महकते हैं।
पिता के विचार मेरे लिए गीता और कुरान है
मेरी दुनिया का यह धरती और आसमान है
संतान की खुशियों के लिए पिता धरती पर
ईश्वर का सबसे ख़ूबसूरत वरदान है।
सच है कि,पिता घर के मंदिर का भगवान है
घर का अनुशासन, प्रशासन व संविधान है
घर की हर जरूरत को पूरा करने के लिए पिता
भूखा पेट काम पर निकलने वाला इंसान है।
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X