आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शौर्यगान

                
                                                         
                            मानवता के हित साधक संघर्षो के चलवाने हो तुम।
                                                                 
                            
हो कर्म योग तुम गीता के वसुधा के शौर्य जयगान हो तुम।।
हे सर्वजयी सदगुण सुजान
तुम स्वाभिमान के लायक हो,
हो आजादी के मतवाले
युग द्रष्टा विश्व विधायक हो।
गौरव ललाम शिव वंश अंश,
उन भारशिव के शान हो तुम।
हो राजभर के कुलभूषण
सद् कीर्ति के सबल विहान हो तुम।।
हे विश्व जयी हे क्रांति वीर
तुम जनगण के अधिनायक हो
हो संघर्षों के सहचर तुम।
तुम विश्व कीर्ति के नायक हो।।
संकल्प शक्ति के साधक हो
वलिदान के प्रवल विधान हो तुम
हो राष्ट धर्म के संरक्षक
वसुधा के शौर्य जयगान हो तुम
हो कर्म योग तुम गीता के वसुधा के शौर्य जयगान हो तुम।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर