आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

लहरों सा समा जाना

                
                                                         
                            चुपचाप चले आना
                                                                 
                            
दिल में उतर जाना
ज्वार सा उठना फिर
लहरों सा समा जाना.

प्यास बुझे सदियों तक
मैदान से वादियों तक
बनकर हजारों झरने
बस बहते ही जाना.

लोग आयेंगे जायेंगे
किस्से सभी सुनायेंगे
सुनकर ये फ़साना
तुम ऊब मत जाना.

बनकर शिला अहिल्या
सदियों करे प्रतीक्षा
ऋषि श्राप से विमुक्ति
का मार्ग तुम बताना.
-दिनेश चौहान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
46 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर