आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हवाएँ आवारगी करने लगीं

                
                                                         
                            तोड़ अपने लाज के अनुबन्ध को
                                                                 
                            
फिर हवाएँ आवारगी करने लगीं
तोड़कर तटबंध सारे मानकों के
आँचलो को छेड़ कर चलने लगीं .

गगन को एकाकी छोड़ कर सब
धरा की ओर मुड़ नित बढ़ती रहीं
बदलियों से साजिशें कर के बढ़ी
दिशाएँ प्रतिपल खुद बदलने लगीं .

शिखर पर्वत का छूकर जब चली
दूरियाँ हरदम धरा से बढ़ती दिखीं
धरा से झुक कर जब मिलने चली
गति अपनी ही ठहरती दिखने लगी.

नदी के दोनों कूल सा मिलना कहाँ
एक से मिलना दूसरे का छूटा जहां
मिलन सुख दुःख सा बिछड़ना भी
जिन्दगी हवाओं सी बस चलने लगी.
-दिनेश चौहान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
44 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर