आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बिन पिये ही बदनाम हो गया

                
                                                         
                            घर की उलझनों से इतना परेशान हो गया
                                                                 
                            
रात को लुढ़क कर वह खुद जाम हो गया.

जेब खाली हुई लौटते वक़्त दोस्त ना मिला
देर रात लौटा बिन पिये ही बदनाम हो गया.

कई रोज से दौड़ता रहा जिस काम के लिए
पियक्कड़ पुराना मिला पल में काम हो गया.

शराब बहुत बुरी होती है बात सब कहते रहे
हलक के नीचे क्या उतरी ग़म तमाम हो गया.

दुनिया में अच्छा कौन और बुरा कौन है यहां
पी कर लिखने वालों का बहुत नाम हो गया.
-दिनेश चौहान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर