आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ऑपरेशन सिन्दूर

                
                                                         
                            मुंबई से लेकर पहलगाम तक, आतंकी घटनाएं करती आहत,
                                                                 
                            
धेर्य का भर गया अब घड़ा, आपरेशन सिन्दूर से मिली राहत।

पाक सेना,  आईएसआई ने, रचा हिन्द विरुद्ध षड्यंत्र गहरा,
आतंकियों को साथ लेकर, सुहागनों का सिन्दूर छीना बहरा।

देशी आतंकियों का सहयोग, धर्म पूछकर किये हिन्दू हताहत।
नारीयों से मोदी को संदेश दिया, मोदी ने निर्णय लिये फटाफट।

सेनाओं की क्षमता पर अटूट भरोसा, कार्यवाही का नाम सिन्दूर,
हिन्दू नारियों के सुहाग का बदला, लेने वाला हिन्दुस्थान का है नूर।

25 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने, ध्वस्त किए राष्ट्र धर्म निभाकर,
दुनियां ने देखा सिन्दूर का शौर्य, गर्व का पल बताया सराहकर।

स्कैल्प हैमर नागास्त्र 1 ने,  पीओके व पाक में मचा दी तबाही,
राफेल मिराज विमानों ने, की है भावुक करने वाली कार्यवाही।

हनुमान जी के आदर्श को मान, मासूमों के कसूरवारों को मारा,
सटीक संवेदनशील व दक्षता से, सेना ने पाक का आतंक झाड़ा।

बौखलाया पाक अब भी अड़ा , नागरिकों को निशाना बना रहा,
पीओके भारत अब वापस लेगा, ब्लूचिस्तान भी दूर यों जा रहा।

भारत ने कई बार सिद्ध किया, पाक है प्रमाणिक आतंकीस्तान,
आपरेशन सिन्दूर से दुनिया का, सिरमौर बना अब हिन्दू स्थान।

पूर्व सैनाध्यक्ष ने कहा है, यह तो झांकी है अभी इंतहा बाकी है,
हिन्द मानवता का पोषक है, विश्व ने सेना की महानता आंकी है।
-दिनेश चन्द्र गुरुगरिया 'द्विज'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर