आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

राम राधे श्याम, सीता राम जय-जय कीजिए।

                
                                                         
                            राम जी के नाम का प्याला सभी पी लीजिए
                                                                 
                            
राम, राधे श्याम, सीता राम जय-जय कीजिए।
पी गई शबरी थी प्याला राम जी आए भी थे
बैर जूठे भीलनी के राम ने खाए भी थे
प्रभु मिलेंगे भीलनी सी राह देखा कीजिए
राम राधे श्याम, सीता राम जय-जय कीजिए।
पी लिया केवट प्याला राम जी से लड़ रहा
लक्ष्मण जी के क्रोध से भी तनिक भी न डर रहा
पैर धुलवाएँगे भी केवट सी भक्ति कीजिए
राम राधे श्याम, सीता राम जय-जय कीजिए।
प्याला पी के रामबोला राम गुण गाए भी थे
चित्रकूट में राम जी करने तिलक आए भी थे
आप भी तुलसी सा सब में राम देखा कीजिए
राम राधे श्याम, सीता राम जय-जय कीजिए।
कौन कहता है प्रभु कलिकाल में आते नहीं
होते न तो हलाहल को सुधा कर पाते नहीं
मेरे संग में आप भी मीरा सा प्याला पी लीजिए
राम राधे श्याम, सीता राम जय-जय कीजिए।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
50 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर