आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

या बच्चे का प्रोजेक्ट अधूरा छोड़ते

                
                                                         
                            कामकाजी औरतें
                                                                 
                            
लौट कर काम से
लग जाती है काम पर
बिस्तर पर लेटे-लेटे बनाती हैं लिस्ट
अगले दिन के काम की
सपने में देखती हैं खुद को
खौफ में ।
दाल में नमक भूलते
या बच्चे का प्रोजेक्ट अधूरा छोड़ते
ऑफिस लेट पहुंचते
या बदहवास दौड़ते हुए ।
ये कामकाजी औरतें
सो नहीं पाती आराम से
कभी-कभी उठ जाती हैं
अचानक नींद से
कोई छूटा काम याद आ जाने से।
-धीरजा शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर