आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

किरदार

                
                                                         
                            तेरी कहानी का माना मैं कोई किरदार नहीं,
                                                                 
                            
पर ये नही  कि मैं अच्छा कलाकार नहीं

हां ये सच है कि मैंने तुझे माफ़ कर दिया,
पर ये नही कि तू अब गुनहगार नहीं

मैं कोई ग़ज़ल लिखूं और तेरा जिक्र ना हो
ऐसे तो लिखे मैंने कोई अशआर नहीं

उसकी हिज़रत मे उडी है मेरे चेहरे की रंगत,
मै गम में हूं कोई बीमार नहीं

तू जा रहा है तो जा मेरे अश्क़ ना देख,
इन आसुओं पे तेरा अब कोई अधिकार नहीं

हम जंग भी लड़े और शहीद भी हुए
पर लड़ने वालों में मेरा नाम तक शुमार नहीं

किससे तू रखेगा यहाँ वफ़ा की उम्मीद,
धीरज इस शहर में तो कोई दिलदार नहीं!
Dheeraj yadav(unnao)u.p.



हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर