सीमा पर पहुॅंच प्रधान गए, भर जोश सहित अभिमान गए
चीनी सैनिक थर्रा जाएं, संग ऐसा ले सामान गए.
निर्भय है चक्र सुदर्शन है, आकाश अग्नि के बाण गए.
त्रिशूल नहीं रुक पाएगा, यह है पिनाक हम जान गए.
हर युद्धक नए विमान गए, कर अस्त्र-शस्त्र संधान गए.
टी भीष्म टैंक अर्जुन आए, बोफोर्स तोप को तान गए.
जम रक्त चीन का जाएगा, कर नाग आज प्रस्थान गए.
भीषण प्रहार हो सकता है, लख शौर्य लगा अनुमान गए.
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X