माँ-बाप की उम्मीदों पर
धूल-सी छा जाती है,
सपनों की उड़ान भी
पल भर में थम जाती है।
जब एक न्यूज़
पेपर लीक की आती है।
कब तक यूँ मेहनत हारती
और बेईमानी जीत जाती है,
साल भर की मेहनत
मिट्टी में मिल जाती है।
जब एक न्यूज़
पेपर लीक की आती है।
ईमानदार मेहनत करने वाला
हर बार ही हार जाता है,
और नकल का सहारा लेने वाला
बिना हक़ जीत जाता है।
और तब कोई एक
हमेशा के लिए रूठ जाता है।
और तब कोई एक
हमेशा के लिए रूठ जाता है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X