आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

खुदा मिलता नहीं

                
                                                         
                            
क्यों खुदा मिलता नहीं
तू लफ्ज है,अल्फाज है तू गूँजता है हर कहीं।
तू आब है,तू आग है गिरता कहीं,उठता कहीं।।
तू आम है या राज है खोता नहीं पाता नहीं।
जानता हूँ है यहीं तो क्यों खुदा मिलता नहीं।।
तू दिल में है या दिल ही है,कैसे कहूँ जानू नहीं।
लाखों खुदा हैं नाम के तेरे सिवा मानू नहीं।।
साहिल बने तूफान भी कैसे करे जानू नहीं।
इधर भी तू उधर भी है मैं किस तरफ जानू नहीं।।
पर्दा करूँ,परखा करूँ तुझे किस तरहा जानू नहीं।
ऐसा न हो मिल जाये तू मैं पारखी मानु नहीं।।
एक रौशनी दिखला भी दे,कुछ जुग्नुएं चमका भी दे।
है रात,रात काली सी कुछ जलबे तू दिखला ही दे।।
मैं थक चुका, हारा नहीं दुश्मन से तू मिलवा भी दे।
हो तीर मेरे सीने में तू सामने दिखलाई दे।।
मरकर मिले जो तू खुदा मरना मुझे सिखला भी दे।
या मार दे खुद ही मुझे जलबा अता फरमा ही दे।।
By Devendra pratap singh



हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर