आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ख़ल्वत

                
                                                         
                            जिस तरफ देखिए सजे हुए बाज़ार से हैं,
                                                                 
                            
और हम सब यहाँ पर जैसे ख़रीदार से हैं।

जिसे भी देखिए वो उलझा है जद्दोजहद में,
जहाँ में लोग किसी सबब तो बेज़ार से हैं।

यहाँ हर शख़्स जी रहा है जैसे ख़ल्वत में,
और हम ख़ुद ही ख़ुद के ग़म-ख़्वार से हैं।

यूँ तो मिलते हैं कई लोग हमसे मुस्कुरा कर,
मगर हमको ख़बर है वो सभी अग़्यार से हैं।

हम हैं वाक़िफ कि यहाँ कोई नहीं आएगा,
हर आहट पर तेरी आमद के आसार से हैं।

"शमीम" कोई ग़म में शरीक हो उम्मीद न कर,
वो दिन तो जैसे एक गुज़रे हुए अदवार से हैं।
- देवेन्द्र सचदेवा "शमीम"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
18 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर