आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वो दौर गुजर गया

                
                                                         
                            दौर गुजर गया है
                                                                 
                            
-- देवकरण
ऑफिस की उस
लोहे की जर्जर सी रंगहीन
आलमारी की ताकों से
जब मैंने झांका उस
कुर्सी की ओर
जिस पर तुम
बैठा करती थी अक्सर
मुझे ऐसा लगा जैसे इक
दौर गुजर गया है ।
अब वहां वो
बात नहीं रह गई है,
जिस बात को अक्सर
करते थे तुम और मैं
अब वहां सिर्फ रखीं
हैं, कुछ टेबलें और उस
पर धूल फांकती इक
गुमनाम सी किताब
जो रह रह कर
मुझे दिलाती है उस
वक़्त की, जिसका
दौर गुजर गया है ।।
अब वहां उस कुर्सी
पर वो हसीं नहीं
खिलखिलाती है
उसे घेर लिया है
इक अनजान सी
खामोशी ने
जो चली आयी थी
तेरे जाने के बाद
मुझे यह बताने कि वो
दौर गुजर गया है ।
फिर भी मैं ताकता
रहता हूं उस कुर्सी
की ओर , यही आस
लिए कि फिर से
आयेगी वो हंसी
वो नादान सी मुस्कुराहट
जो खिला करती थी
सब के जाने के बाद
सिर्फ मेरे साथ ,
और इक बार फिर से
आएगा वो दौर , जो
दौर गुजर गया है ।।


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर