आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मरता हुआ आदमी

                
                                                         
                            क्या तुमने देखा है कोई मरता हुआ आदमी ?
                                                                 
                            
सच में मरता हुआ नहीं
किसी की नजरों में मरता हुआ
क्या तुम जानते हो नजरों में मरते आदमी का दर्द ?
क्या कभी महसूस की है उसकी तड़प ?
नहीं ना
मैने देखा है एक मरता हुआ आदमी
किसी अपने की नजरों में मरता आदमी
मरने से बचने को दौड़ता आदमी
दौड़ते दौड़ते खुद में रोता हुआ आदमी
कोई यूं ही तो नहीं मरता
मरने के लिए नजरों में
उसको करने पड़ते है कई जतन
उसको भागना पड़ता है अपनों के लिए
वो भागता है अपनो के सपनों के लिए
वो जिंदा रखना चाहता है अपनों के सपने
पर वो नहीं जानता
कब दौड़ते दौड़ते किसी अपने को चाहने लगेगा
इतना की उसका हर सपना अपना सा लगने लगे
उसकी हर मंजिल अपनी सी लगने लगे
उसका हर ख्वाब पूरा करने की जुगत में
वो खोने लगता है खुद को
वो खटकने लगता है अपनो को
और धीरे धीरे मरने लगता है
उसी दुनियां में
जिस दुनियां को पाने के लिए दौड़ रहा था वो
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर