आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पहलगाम !

                
                                                         
                            अखबार की स्याही और,
                                                                 
                            
टेलीविजन की छोटी सी
खिड़की से झांकती दहशत,
धीरे धीरे उस मैदान में पसर गई,
जहां माहौल था बेहद खुशनुमा,
मगर अमान के इंतजामात ना थे !
खिलखिलाहटें चीखों में बदली
और इंसानियत वहशियत में,
और फिर नजर आई दहशत,
सबसे हौलनाक रूप में,
सबसे घृणित, वीभत्स रूप में,
जिसके कोई एक दो नहीं,
अट्ठाइस गवाह थे !
मिट्टी, लहू और घात से सराबोर
उन गवाहों का बस एक सवाल था,
"कौन हारा, मजहब या इंसानियत ?"
-दीपक तोमर
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर