आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हरी साड़ी वाली लड़की

                
                                                         
                            तुझे देखा था हरी साड़ी में पहली मर्तबा,
                                                                 
                            
न जाने देखते ही देखते कब दिल हार गया था।
वो तुम्हारे माथे पर नन्ही बिंदी,
हाथों में हरी चूड़ियाँ।
स्वेत वर्ण पर मानो ढ़ा रही थी बिजलियाँ।

जो एक बार नज़रें मिली तो
अक्ष तुम्हारा हृदय में छपा रह गया।
तुम सामने दरवाजे से निकली
और मैं वहीं घँटों खड़ा रह गया।

मन के तरंग पर सवार हो,
नवज़ात शिशु के समान
प्रेम की किलकारी से
गूँज रहा था आसमान।

यह कोलाहल आत्मशुन्य में मचा हुआ था।
मैं बेचैनी में तुम्हें, कहीं बाहर खोज़ रहा था।
ठीक उसी कस्तूरी मृग के समान।
अब, कैसे कहूँ की यह सब का सब अधूरा है।
तुम्हें ज्ञात ही नहीं किंतु इश्क़ पूरा का पूरा है।

समझना-समझाना हमें कभी आया ही नहीं,
मन की बातों को कभी किसी से बताया ही नहीं।
बोलने से ज़्यादा लिखने का आदी रहा हूँ।
प्रतीक, बिंब, तुक-ताल के स्थान पर
विश्रृंखलित भावों में हृदय की व्यथा बताता रहा हूँ।

- दीपक कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर