आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सही तो नहीं

                
                                                         
                            सही तो नहीं
                                                                 
                            
बड़ी सरल दिखती हो तुम, मगर हम तो नहीं,
तुम्हें परवाह इस समाज की,पर मुझे तो नहीं।
तुम ठहरी रस्मों की पुजारन , मैं इसके खिलाफ भी नहीं,
पर स्वर्ण जंजीरों की मंजूरी, तुम्हीं बोलो! सही तो नहीं।।
हम थोड़े बदमिजाज ठहरें, मगर ऐसे हीं सही,
बेड़ियों के बन्धन तोड़ना, इतना आसान भी नहीं ।
समाज के ठेकेदारों से रार, मेरा कोई शौक तो नहीं,
पर सिर नवाकर सबकुछ चुपचाप मान लेना, मेरी गरिमा के अनुकूल भी नहीं।।
संस्कारों और रिवाजों के नाम पर,जो थोपते हैं अपनी मनमर्जी,
उनकी यूं फरमांबरदारी करना ,मेरे संस्कार तो नहीं।
ब्रह्मभोज हो या विवाह, क्यों आसमान से ऊंचा खर्च,
खून पसीने की गाढ़ी कमाई है,कोई खैरात तो नहीं।।
मान लो ये सती प्रथा ,खत्म हीं न हुई होती,
तो क्या बेटियां हमारी अब भी ,जलती चिता में सोती।
कल्पना मात्र से हीं ,क्यों नहीं खौलता है खून तुम्हारा,
बिना सोचें कुछ भी मानते चलना, कहीं घातक तो नहीं।।
क्या कोई चलन पुराना होने मात्र से हीं सही माना जाएगा,
या उसके फलाफल का परीक्षण,उचित मानक पर भी किया जाएगा।
क्यों नहीं समझते लोग, कि ये चलन हमने हीं बनाए थें,
लकीर का फकीर होना भी, कोई समुचित तो नहीं ।।
कब तक यूं खण्डित रहोगी , दायित्वों के नाम पर ,
काया नहीं इंसान बनो , मृदुलता को त्याग कर ।
शिक्षा नौकरी या व्यापार , हक तो तुम्हारा भी है इन पर
और अपने हक पर हक जताना , सच कहूं तो बुरा भी नहीं।।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
51 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर