आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गरीब की व्यथा

                
                                                         
                            भटक आया आज फिर वो बाज़ार की सड़कों पे
                                                                 
                            
भूख मिटाने का बोझ टांगे हुए अपने कंधों पे
सोच के निकला था आज तो दो वक्त की रोटी कमा कर लाऊंगा
क्या पता था कि ठोकरें खा कर वापिस आऊंगा
खाली जेब देख कर घर लौटने की हिम्मत न हुई
क्या कहूंगा बच्चों से की आज फिर कुछ भी कमाई न हुई
समझ नहीं आता कि भगवान की बनाई इस दुनिया में इंसान तो है पर इंसानियत क्यों नहीं
किसी का दुख दर्द महसूस कर सके ऐसा किसी के पास दिल ही नहीं
आज मेरा बुरा वक्त है तो क्या हुआ कल शायद अच्छा आएगा
मुझे धक्का दे कर भगाने वाले ऊपरवाले को क्या मुंह दिखाएगा
मैं तो दो वक्त की रोटी कमाने निकला था खैरियत की खाने नहीं
गरीब जरूर हूं साहब पर मैं कोई भिखारी नहीं।
गरीब जरूर हूं साहब पर मैं कोई भिखारी नहीं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर