आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मन भर जाता है

                
                                                         
                            वक्त कैसा भी हो गुजर जाता है ।
                                                                 
                            
जैसे चढ़ा हुआ दरिया उतर जाता है।
हो इजाजत तो तुझे छू कर देखूं मैं ,
सुना है तुझे छू ले तो आदमी तर जाता है ।
जिसे चाहो और न मिले तो क्या होता है,
आदमी जिंदा रहता है मगर मर जाता है ।
तुम आए हो और आंख में आंसू भी नहीं ,
बारिश के मौसम में तो वर्तन भर जाता है ।
इस उम्मीद से रख दी दहलीज पे किसी ने आंखें,
काम खत्म हो जाए तो आदमी घर जाता है ।
घने दरख़्त की तरह है उस शख्स लहजा,
गर्मी हो तो हर कोई साए में ठहर जाता है।
बहुत बड़ा है दिल का दायरा लेकिन,
कभी कभार लोगों से मन भर जाता है।
मैंने तो आंखों में रोके नहीं आंसू क्योंकि,
बेकार हो जाता है पानी जो ठहर जाता है।
जिम्मेदारियां छीन लेती है गांव का बचपन,
कौन अपनी मर्जी से वरना शहर जाता है।
इसलिए हर मौसम में तेरे साथ रहता हूं,
डाली से टूट जाए तो पत्ता बिखर जाता है।
तुमने छोड़ा है मुझे कोई दुख नही है ,
उड़ जाते है परिंदें जैसे ही पर आता है ।

हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर