आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अनुभव की गठरी

                
                                                         
                            विषय अनुभव की गठरी
                                                                 
                            

अनुभव की गठरी लिए मैं चलता जाता हूं,
थोड़ा थोड़ा मैं अनुभव विखराता जाता हूं।
कोई लेना चाहे अनुभव मेरा मैं कैसे मना करूं,
मैं तो पथिक जीवन का यादें ताजा करता जाता हूं।।

कुछ फूल खिले जीवन में मेरे मैंने उनकी खुशबू बिखराई है,
अपने जीवन के अनुभव की एक बड़ी सी गठरी बनाई है।
कुछ यादों के फूल कविता में रचकर बिखराता जाता हूं,
अपने जीवन को सबकी यादों में मैं अब समाता जाता हूं।।

यही तो जीवन की यादें एक नजीर बन जाती हैं,
हर अनुभव के पीछे एक कहानी नजर यहां आती है।
कुछ हैं खट्टी मीठी यादें कुछ कहानी कड़वी है,
जीवन के इस उपवन में अनुभव की गठरी है।।

बचपन से लेकर अधेड़ावस्था तक जो मैंने देखा है,
अपने पराये के सम्बंधों के बीच कैसी ये रेखा है।
जीवन में जैसे अनुभव हुए उन्हें मैंने समेटा है।
अपने अनुभव से शिक्षा ले नव पीढ़ी को बाटा है।।
-चन्द्र शेखर मार्कंडेय
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
46 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर