आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आटो का सवार

                
                                                         
                            चला आटो सवारी लेकर गंतव्य तक पहुंचाता,
                                                                 
                            
कम दूरी पर सुनिश्चित किराया हमेशा बतलाता।
गरीब परिवार की माली हालत सुधार कर जाता,
कम पैसे में यात्रा का मधुर आनन्द इसमें आता।।

तीन पहिए इसमें होते तीन नियम हमें बताते हैं,
सीधी निगाह, धीमी स्पीड कन्ट्रोल यह दर्शाते हैं।
बैलेंस बिगड़ते देर नहीं लगती चोट लोग खा जाते हैं,
इसीलिए इस आटो को असुरक्षित लोग बताते हैं।।

फिर भी है एक शानदार सवारी लोग रोज आते जाते हैं,
इसके कारण कितने लोगों के पेट रोज भर जाते हैं,
कुछ लोगों ने बेईमानी में इस धंधे को भी नहीं बख्शा है,
कुछ लोगों ने चालाकी से कितनों का हित डसा है।।

विश्वास का नाता इससे जुड़ता यह मंजिल पर पहुंचाता है,
किसी व्यक्ति की ईमानदारी को भी यह आटो दर्शाता है।
सत्य निष्ठा,मृदु बचन दायित्व यह आटो समझाता है,
जो इन नियमों का पालन करता सवारी खूब पाता है।।
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर