मेरे दिल की धड़कन तुझको बुला रही है
मेरी जाने चमन अब मुझको रुला रही है
हमने किए थे वादे कसमे भी थी खाई हमने
आई वक्त की आँधी सब कुछ उड़ा रही है
जाने क्या हुआ जाने अब उससे मिलना है मुश्किल
लगता है मेरी जाने वफा अब मुझको भुला रही है
जान भी दी थी उसको दिल भी उसे दिया था
जान रख ली मेरी मेरा दिल लौटा रही है
दिल तो उसने मेरा बस समझा है एक खिलौना
टुकड़े कर दिये दिल के और खिलखिला रही है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X