किसी के छोड़ जाने का दर्द मत पूछो,
गुज़रा है उस पर, दूसरा कोई क्या जाने।
मत कोई मुझसे पूछो, उसका हाल क्या है?
झूठे हैं सब रिश्ते, निभाता है कहाँ कोई?
आँखें भर आती हैं उसकी, जब कोई नाम लेता है,
गुमसुम-सी रहती है अब, पहले हँसती रहती थी।
कभी उसका दिल उसके लिए धड़कता था,
आज बेजान-सी रहती है, क्या मैं बताऊँ?
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X