आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शिकायत यारों की गुमनाम से कि होश नहीं।

                
                                                         
                            उन हसीं ख्यालों को आने से कैसे रोकू।
                                                                 
                            
यार बता दिल धड़कने से कैसे रोकू।।

कैसे भूल जाऊँ,कैसे भूल जाऊँ उस नूर को।
चाँद को फलक मे निकलने से कैसे रोकू।।

तलाशता रहा मैं सुकून भरी रातें मगर।
उनके ख्वाबों को महकने से कैसे रोकू।।

हर जर्रा उसका हर चमन मे खुशबु उसकी।
फिर बयार इश्क की बहने से कैसे रोकू।।

आज जो देख लिया उसे एक नजर भर।
अब तन्हाइयों को रात संवरने से कैसे रोकू।।

बरसों बाद मिला तो आँखों मे थे आँसू।।
ज़ज्बात को कमबख्त छलकने से कैसे रोकू।।

शिकायत यारों की गुमनाम से कि होश नहीं।
राहों मे मैंकदा कदम,बहकने से कैसे रोकू।।
               - बृज मोहन सिंह बिष्ट
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 hour ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर