आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज़ादी का अमृत महोत्सव!!

                
                                                         
                            हर्षित होवे, उपलब्धि पर,
                                                                 
                            
गरिमामय, मुस्कुराइए!
वीरों की गाथा को पढ़कर
दिल से खूब सराहिए!!

आज़ादी की इस बेला का,
अमृत महोत्सव मनाइए!!

कांटे पथ के काटे जिनने,
वहाँ पुष्प बरसाईए,
देश की ख़ातिर जीने वालों
सा सीना फैलाइए!!

आज़ादी की इस बेला का,
अमृत महोत्सव मनाइए!!

धर्म-जाति की सीमा लांघकर,
देश की गरिमा बढ़ाइए!
स्वार्थ स्वयं का दरकिनार कर
कलवर नया बनाइए!!

आज़ादी की इस बेला का,
अमृत महोत्सव मनाइए!!

इस माटी का तिलक लगाकर,
आभा अद्भुत पाइए!
मस्तक पर केसरी बांधकर
वीर ज़रा बन जाइए!!

आज़ादी की इस बेला का,
अमृत महोत्सव मनाइए!!

बल-बुद्धि में आगे बढ़कर,
शत्रु का मान घटाइए!
अपनी क्षमता को निखारकर,
देश का नाम बढ़ाइए!!

आज़ादी की इस बेला का,
अमृत महोत्सव मनाइए!!

सत्य की राह पर चलकर,
बंदे! सोना ख़रा बनाइए!
अन्याय को नहीं सहनकर,
विधिवत राह तराशिए!!

आज़ादी की इस बेला का,
अमृत महोत्सव मनाइए!!

हर घर तिरंगा फहराना है,
राष्ट्रगान को गाइए!
आज़ादी के इस अवसर पर
झूम-झूम इतराइए!!

आज़ादी की इस बेला का,
अमृत महोत्सव मनाइए!!

सपूत देश के, प्रण लेकर अब,
आगे को बढ़ जाइए!
सोने की चिड़िया भारत को,
मिलजुल करके बनाइए!!

आज़ादी की इस बेला का,
अमृत महोत्सव मनाइए!!

- बृजेश उपाध्याय "लक्ष्य"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर