आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

फैशन-कवियों की देह-कविता

                
                                                         
                            फैशन-कवियों की देह-कविता
                                                                 
                            
------------------------------------
स्तन दिखे तो कविता तैयार,
योनि दिखी तो विमर्श तैयार,
लिंग और वृषण मिल जाएँ
तो कवि का पुरस्कार तैयार।

देह के चार शब्द पकड़कर
कल्पना का झंडा गाड़ते हैं,
दो उत्तेजक पंक्तियाँ लिखकर
उसे ‘क्रांतिकारी’ बताते हैं।

शब्दों में गहराई कम हो तो
देह को थोड़ा और उघाड़ो,
अर्थ कहीं भागता दिखे तो
कामना का पर्दा डालो।

वाह रे फैशन-कविता!
विषय नया नहीं, बस आवरण नया है।
जहाँ विचार चुप हो जाते हैं,
वहाँ शरीर ही कवि का
सबसे आसान मुहावरा बन जाता है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर