माँ बाप कमाके अपने बच्चो को पढ़ाते है
वे ही बच्चे जब पढ़कर कमाने लगते है
और माँ बाप को अंगूठा दिखाते है तो
बहुत रोती है आँखें
ना जाने तुम्हारी ख्वाहिशों के लिए
कितने ख्वाहिशों को दफनानी पड़ी है
कई बार माँ तुम्हारे लिए लड़ी है
कितने बार तो डाँट भी खानी पडी है
जब कहता है बेटा क्यो चश्मे के लिए
जान के पीछें हाथ धोकर पडी है
तब बहुत रोती है आँखे
माँ ने घर खर्च से थोडी रकम बचाकर
रखी थी होनेवाली बहू के लिए गहने बनाकर
पापा रखे थे बडे प्यार से शेरवानी बनाकर
बेटे ने जब अपनी मर्जी से शादी रचा ली
तब बहुत रोई थी आँखे
रोती है आँखे पर दिल दुआए देते है
अपने हिस्से की खुशी तुम्हे देते है
तुम्हारे हिस्से की बलाए हम लेते है
जब बेटा हमारे पास से गुजरता है
पल दो पल भी नही ठहरता है
तब बहुत रोती है आँखे
बेटे का कहना है मुझे अपने हिसाब से जीने का हक है
मेरी जिन्दगी मे आप दोनो दखल ना दे
इतना सुनते ही माँ का कलेजा तड़प उठा
जा अपने हिसाब से जिन्दगी जी बेटा
भगवान ना करे तुम्हारी औलाद भी
जिन्दगी को अपने हिसाब से जीए
ऐसा हुआ तो तुम्हे तकलीफ़ बहुत होगी
जब औलाद को तकलीफ़ होती है
तब माँ बाप की बहुत रोती है आँखें
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X