पाकर प्रेम जो हमने खो दिया
याद आई जो कभी भी तुम्हारी
कभी हँस दिया, कभी रो दिया
क्या मोल लगाऊं पावन प्यार का
प्रेम अनमोल रत्न है इस संसार का
सबकुछ खोकर जिस प्यार को पाया था
उसको क्षणभर में मैंने खो दिया
याद जो आई कभी भी तुम्हारी
कभी हँस दिया कभी रो दिया
क्या क्या भूलूँ क्या याद करुं
विरह वेला में हृदय से संवाद करूं
निकल दर्द जो आंसू बन के
वो हृदय को धो दिया
पाकर प्रेम जो हमने खो दिया
याद आई जब कभी भी तुम्हारी
कभी हँस दिया , कभी रो दिया
मिलना नहीं होगा माना इस जीवन में
लेकिन तुम्हारी छवि लगी है मन में
जो तुमने मेरे मरू मन
प्रेम का पौधा बो दिया
पाकर प्रेम जो हमने खो दिया
याद आई जब कभी भी तुम्हारी
कभी हँस दिया ,कभी रो दिया
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X