शहर के बीचों बीच
एक भव्य मन्दिर था
मन्दिर में पत्थर के भगवान
सुसज्जित विराजमान थे
तरह तरह के आते जाते
इन्सान थे
सबके अपने अपने
अरमान थे
कुछ अपने समस्याओं से
परेशान थे
जिसका अरमान पूरा हो जाता
तरह तरह का चढावा चढ़ाता
जो परेशान था वो डेट बढ़ाता
मैं भी एक दिन चला गया मन्दिर
भगवान का करने दर्शन
भगवान प्रकट हो गए होके प्रसन्न
बोले वत्स वर मांगो
मैंने हाथ जोड़कर किया अनुरोध
हे! भगवान अपने अबोध भक्तों को
थोडा सा दे दीजिये बोध
भूखे को भोजन, नंगे को वस्त्र
गरीब को प्यार, अनाथों को दुलार दो
कहो अपने भक्तो को भगवान
अपने आदत को सुधार लो
मैं हर आत्मा में वास करता हूं
मैं पाखंड में नहीं
गरीब के सेवा में विश्वास करता हूं
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X