जब लूटा था माँग का सिंदूर,
लावा बन गया हर एक सुरूर।
आँखों के आँसू बन गए शपथ,
अब न बचेगा धारा पे आतंक।
नारी की ललाट से छलका लाल रंग,
देश के सीने में भर गया गर्जन-तरंग।
हर सिपाही ने उठाई कसम,
अब दुश्मन का होगा खात्मा एक दम।
धरती कांपी, आकाश गरजा,
सीना तान हर जवान गरजा,
हर एक नागरिक इस देश की आन,
कोई कैसे कर देगा उसका अपमान।
तोपों की गर्जना, गोलियों की धार,
दुश्मन के ठिकाने पर हुए चित्कार।
वायु में गूंजा “जय हिंद” का शंख,
धरती ने पहना शौर्य का अलंकृत अंक।
लौटा हर जवान लगा माथे पे जीत का तिलक,
जिसमें मिला उस सिंदूर का पवित्र चमक।
अब वह एक रंग सिर्फ़ साज नहीं,
देश की आन बान का ताज सही।
ऑपरेशन सिंदूर एक प्रण, एक प्रतिज्ञा,
हर बलिदान है इस माँ, इस भूमि की पूजा।
लिख दी जो कहानी लहू और ललाट में,
वह अमर है भारत के हर हालात में।
जय हिंद, जय भारत!
-बिनोद कुमार सक्सेना
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X