बाहर जाने की हरगिज हिमाकत न कीजिए
घर में रहकर जिन्दगी की हिफाजत तो कीजिए
डाँक्टर फरिश्ते बन आए है तुम्हारी जान बचाने
जिनकी करनी है इबादत, उनकी बगावत न कीजिए
पुरी दुनिया में कोहराम मचा है काल कोरोना का
ऐसे दौर में जनाब सियासत न कीजिए
आओ हमारे देश के वुद्धिजीवी ऐसे माहौल में
कम से कम इन जाहिलों को हिदायत तो दीजिये
मान लीजिए मशवरा जो भी है सरकार का
कीजिए सहायता ,खिलाफत न कीजिए
लड रहे जंग मौत से तुम्हारे जिन्दगी के वास्ते
बरसायें फूल , उनपे इनायत तो कीजिए
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X